Posts

Showing posts from January, 2019

शरद पवार ने कहा, पीएम उम्मीदवार के बारे में नहीं सोचे महागठबंधन- बड़ी चुनावी ख़बरें

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित महागठबंधन के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा, "हमने 2004 चुनावों से पहले किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था. ले किन हम दस साल तक सफल सरकार चलाने में कामयाब रहे." गौरतलब है कि शरद पवार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कोलकाता में आयोजित महारैली में शामिल हुए थे. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में आयोजित एक जनसभा में प्रियंका गांधी के राजनीति में औपचारिक प्रवेश को लेकर गांधी परिवार पर तंज कसा है. पीटीआई के मुताबिक़ अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, 'यूपीए सरकार दस सालों तक सत्ता में रही. इस दौरान 2G यानी सोनिया और राहुल गांधी की सरकार थी. तब वे 12 लाख करोड़ के घोटाले करने में सक्षम थे. ऐसे में अब जब प्रियंका गांधी के रूप में तीसरा G आ गया है तो कौन जानता है कि वे कितना बड़ा घोटाला करेंगे.' अमित शाह ने रवींद्रनाथ टैगोर, विवेकानंद स...

क्या आर्थिक आरक्षण का पहला 'दुष्परिणाम' होगा जाट आंदोलन?

मोदी-शाह की जोड़ी के जिस क़दम को मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा था, वही मास्टर स्ट्रोक उनके लिए कुछ तबक़ों में मुश्किलें खड़ी करता हुआ दिख रहा है. सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण से संकेत लेते हुए जाटों ने केंद्र की सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग का झंडा फिर से बुलंद कर दिया है. जाट कह रहे हैं, ''चूंकि प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष ने साल 2015 और फिर उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले किया गया वायदा पूरा नहीं किया इसलिए वो 2019 आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की हार सुनिश्चित करेंगे.'' पिछले हफ़्ते राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के जाट नेताओं का जमावड़ा हुआ जिसके बाद बिरादिरी के नेता कह रहे हैं कि बीजेपी नेताओं को जाट गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा. इन जाट नेताओं के मुताबिक़ बीजेपी ने न सिर्फ़ आरक्षण पर किया गया अपना वायदा पूरा नहीं किया बल्कि इसका इस्तेमाल दूसरे समुदायों और उनमें दूरी पैदा करने के लिए किया गया है, जैसा कि हरियाणा में साल 2016 में सामने आया. जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े नेता ...

भारत 7 विकेट से जीता, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज जीत; स्कोरकार्ड देखें

भामेलबर्न. भारत ने यहां खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया मेलबर्न पर 11 साल बाद वनडे में जीत हासिल करने में सफल रही। उसने इस मैदान पर आखिरी बार 10 फरवरी 2008 को खेले गए वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई 48.4 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 49.2 ओवर में 3 विकेट पर 234 रन बनाकर मैच जीत लिया। धोनी ने पांच साल बाद लगातार तीन मैच में अर्धशतक बनाए। वे 87 और केदार जाधव 61 रन बनाकर नॉट आउट रहे। पहला विकेट : लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें पीटर सिडल ने शॉम मार्श के हाथों कैच आउट कराया। दूसरा विकेट : मार्क्स स्टोइनिस ने भारत को दूसरा झटका दिया। 17वें ओर की दूसरी गेंद पर धवन का कैच स्टोइनिस ने खुद ही लिया। धवन ने 46 गेंद में 23 रन बनाए। तीसरा विकेट: 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी ...

UP police fail ताबड़तोड़ एनकाउंटर करने वाली योगी की पुलिस निरीक्षण में फेल!

हाल ही में बिजनौर जिले में थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिसवालों की पोल खुल गई. ना वो हथियार चला पाए और ना ही उनके नाम बता पाए. लेकिन योगी जी ने उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथ में आते ही यूपी पुलिस को ऑपरेशन ''ठोक दो'' पर लगा दिया था. योगी जी के आदेश पर पुलिस धड़ाधड़ अपराधियों को ठोक भी रही थी. हैरानी की बात ये है कि एनकाउंटर करते वक्त यूपी के पुलिसवालों की ना तो बंदूक फंस रही थी और ना ही अपराधियों की जान बच रही थी. बात पश्चिमी यूपी के बिजनौर ज़िले की है. जहां नजीबाबाद थाने में बिजनौर के सीओ अरुण कुमार पहुंचे थे. आने से काफी पहले ही उन्होंने सूचना भी भिजवा दी थी कि वो निरीक्षण करने आ रहे हैं. निरीक्षण की शुरुआत एक दरोगा जी से हुई. दरोगा जी को पैलेट गन दी गई और कहा चलाइए. अरे ये क्या ये मिस हो गई. सीओ साबह चिल्ला उठे. एक अर्से से सरकार ने ये पैलेट गन थाने को दी हुई है. थाने के दिवान साहब ने संभाल कर भी रखी. पर ना दीवान साहब से मतलब. ना इंस्पेक्टर साहब से मतलब. चल रही है नौकरी. चलने दीजिए. थानेदार ने चलाई, लेकिन ये क्या साहब फिर कह रहे हैं कि ओह माई गॉड. फिर मिस हो गई. मग...

Vivo NEX हुआ 5,000 रुपये सस्ता, आपके लिए बेस्ट डील

चीनी कंपनी Vivo का अब तक का बेस्ट स्मार्टफोन NEX सस्ता हो गया है. पॉप अप सेल्फी कैमरा और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला ये स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में भी बेस्ट है. इसे 2018 की शुरुआत में लॉन्च किया गया था. इसकी कीमत 44,490 रुपये रखी गई थी. लेकिन अब इसकी कीमत हमेशा के लिए कम हो गई है. अब आप Vivo NEX  को 5,000 रुपये कम में यानी 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं. घटी हुई कीमत के बाद ये स्मार्टफोन OnePlus 6T और इस सेग्मेंट के दूसरे स्मार्टफोन से टक्कर ले सकता है. क्योंकि इसके हार्डवेयर टॉप के हैं, डिस्प्ले शानदार और परफॉर्मेंस भी जबरदस्त है. यानी इस कीमत पर यह स्मार्टफोन अब भी शानदार डील है और आप अगर इसे खरीदेंगे तो पछताएंगे नहीं. हमने इसका रिव्यू किया है और यह हर दावे पर खरा उतरता है.  आपको बता दें कि लॉन्च के बाद से इस स्मार्टफोन को कंपनी ने सस्ता नहीं किया था. लेकिन अब करने का सीधा मतलब ये है कि जल्द ही भारतीय बाजार में NEX 2 दस्तक देने वाला है. NEX 2 हाल ही में लॉन्च हुआ और इसकी खासियत ये है कि इसमें एक नहीं, बल्कि दो डिस्प्ले दिए गए हैं. जिस तरह पहले NEX मे...