क्या अमरीका की हिदायत से राजस्थान नहीं जाएंगे पर्यटक?
अमरीकी संस्था सेंटर फॉर डिजीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने राजस्थान को ज़ीका प्रभावित मानते हुए गर्भवती महिलाओं को वहां नहीं जाने की सलाह दी है. लेकिन राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अब ज़ीका का कोई असर नहीं है, क्योंकि इस पर काबू पा लिया गया है. अमरीकी संस्था की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राजस्थान में देशी-विदेशी सैलानियों की बड़े पैमाने पर आमद होती है. सर्दी का मौसम और माहौल , पर्यटन के लिए बहुत मुफीद माना जाता है. राजपुताना हॉलिडे मेकर्स के संजय कौशिक कहते हैं, "ज़ीका को लेकर अमरीका का यह अलर्ट पर्यटन पर कोई ज़्यादा प्रभाव नहीं डाल पाएगा, क्योंकि पर्यटकों में माँ बनने वाली महिलाओं की संख्या बहुत कम होती हैं." संजय कौशिक कहते हैं, "यह ऐसा समय है जब सैलानी अपनी यात्राओं की तैयारी कर चुके होते हैं. मुझे नहीं लगता कि कोई भी सैलानी अपनी यात्रा रद्द करेगा." राजस्थान पर्यटन के एक अधिकारी ने बीबीसी से कहा कि स्वास्थ्य महकमा पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि इलाक़ा ज़ीका के ख़तरे से बाहर है, ऐसे में इस चेतावनी का कोई ख़ास असर नहीं होगा. वैसे भी सैलानि...