मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक- प्रेस रिव्यू
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़ भारतीय वायुसेना के एक पायलट के पाकिस्तान के क़ब्ज़े में होने की पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. प्रधानमंत्री मोदी के घर पर बुलाई गई इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह भी हाईलेवल बैठक बुलाई थी. इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे पाकिस्तान की हिरासत से पायलट की 'तत्काल और सुरक्षित वापसी' की उम्मीद है. बुधवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ़ से जारी एक बयान में कहा गया कि भारतीय वायुसेना का एक पायलट पाकिस्तान की हिरासत में है और वो पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें. भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि भारतीय सैनिक को कोई नुक़सान नहीं पहुंचे. हिंदुस्तान टाइम्स में ही छपी एक अन्य ख़बर के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने बार-बार बलात्कार करने के दोषी पाए गए व्यक्ति को मृत्युदंड देने के उनके फ़ैसले को सही बताया ह...