मोदी ने सेना प्रमुखों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक- प्रेस रिव्यू
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक़ भारतीय वायुसेना के एक पायलट के पाकिस्तान के क़ब्ज़े में होने की पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. प्रधानमंत्री मोदी के घर पर बुलाई गई इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद थे.
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह भी हाईलेवल बैठक बुलाई थी.
इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे पाकिस्तान की हिरासत से पायलट की 'तत्काल और सुरक्षित वापसी' की उम्मीद है.
बुधवार शाम विदेश मंत्रालय की तरफ़ से जारी एक बयान में कहा गया कि भारतीय वायुसेना का एक पायलट पाकिस्तान की हिरासत में है और वो पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि भारतीय सैनिक को कोई नुक़सान नहीं पहुंचे.
हिंदुस्तान टाइम्स में ही छपी एक अन्य ख़बर के मुताबिक़ केंद्र सरकार ने बार-बार बलात्कार करने के दोषी पाए गए व्यक्ति को मृत्युदंड देने के उनके फ़ैसले को सही बताया है.
केंद्र सरकार ने बुधवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय को बताया कि 2013 में बलात्कार संबंधी क़ानूनों में जो बदलाव किए गए उनका उद्देश्य ऐसे गंभीर अपराधों की रोकथाम करना है. केंद्र सरकार ने कोर्ट में शक्ति मिल गैंगरेप मामले में तीन दोषियों की याचिका पर सुनवाई के दौरान में कोर्ट में अपना पक्ष रखा.
याचिकाकर्ताओं ने मृत्यु दंड दिए जाने का विरोध किया है. इन तीनों दोषियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा 2014 में दी गई मौत की सज़ा की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है.
केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कोर्ट को बताया कि आईपीसी में धारा 376 के तहत जो संशोधन किया गया है, वह काफ़ी विचार-विमर्श के बाद किया गया.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने पुलवामा चरमपंथी हमले व आतंकी फंडिंग के संबंध में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) चरमपंथियों और अलगाववादी नेताओं के 11 ठिकानों पर छापे मारे.
दिल्ली में एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन लोगों के घरों की तलाशी ली गई, उनमें जेईएम के मुदस्सिर अहमद ख़ान व सज्जाद भट शामिल हैं.
प्रवक्ता ने कहा कि भट ने जेईएम के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को अपनी मारुति इको कार मुहैया कराई थी. 14 फ़रवरी को सीआरपीएफ़ के काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ़ के 40 से अधिक जवानों की मौत हो गई थी.
प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के त्राल, अवंतिपोरा व पुलवामा इलाक़ों में जेईएम के सक्रिय कार्यकर्ताओं के घरों की भी तलाशी ली गई, जिसमें डायरी व आपत्तिजनक सामग्री ज़ब्त की गई.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़ सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच पंजाब के फ़ज़िल्का में सडकी सीमा पर हर महीने होने वाली फ्लैग मीटिंग रद्द हो गई.
अख़बार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को देर शाम एक संदेश भिजवाया कि ये बैठक अब नहीं होगी. बैठक बुधवार को होनी थी.
हालाँकि झंडा उतारने की रस्म हर रोज़ की तरह ही हुई और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों ने इसमें हिस्सा लिया.

Comments
Post a Comment