शरद पवार ने कहा, पीएम उम्मीदवार के बारे में नहीं सोचे महागठबंधन- बड़ी चुनावी ख़बरें
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित महागठबंधन के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा, "हमने 2004 चुनावों से पहले किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था. लेकिन हम दस साल तक सफल सरकार चलाने में कामयाब रहे."
गौरतलब है कि शरद पवार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कोलकाता में आयोजित महारैली में शामिल हुए थे.
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में आयोजित एक जनसभा में प्रियंका गांधी के राजनीति में औपचारिक प्रवेश को लेकर गांधी परिवार पर तंज कसा है.
पीटीआई के मुताबिक़ अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, 'यूपीए सरकार दस सालों तक सत्ता में रही. इस दौरान 2G यानी सोनिया और राहुल गांधी की सरकार थी. तब वे 12 लाख करोड़ के घोटाले करने में सक्षम थे. ऐसे में अब जब प्रियंका गांधी के रूप में तीसरा G आ गया है तो कौन जानता है कि वे कितना बड़ा घोटाला करेंगे.'
अमित शाह ने रवींद्रनाथ टैगोर, विवेकानंद से लेकर बंकिम चंद्र चटर्जी का नाम लेकर सवाल किया कि शोनार बांग्ला आख़िर कहां खो गया है.
उन्होंने कहा, "मैं यहां मिदनापुर आकर यहां के सपूत और अमर शहीद खुदीराम बोस को प्रणाम करना चाहता हूं जिन्होंने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ लड़ते लड़ते अपने जीवन का बलिदान भारत माता के लिए कर दिया. वंदे मातरम लिखने वाले बंकिम चंद्र भी यहीं रहे हैं. ये जो भूमि है उसने देश का नेतृत्व किया है. सांस्कृतिक नेतृत्व किया, आर्थिक नेतृत्व किया और राजनीतिक नेतृत्व किया. इस पश्चिम बंगाल की भूमि को आज क्या हो गया है? हमारा शोनार बांग्ला कहां खो गया है. देश भर में फैले बंगाली आज शोनार बांग्ला को ढूंढ़ रहे हैं."
अमित शाह ने ममता बनर्जी को रोहिंग्या के मुद्दे पर भी घेरने की कोशिश की.
अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, "मैं ममता जी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह नागरिकता संशोधन अधिनियम का राज्यसभा में स्वागत करेंगी या नहीं. वह इस बारे में पश्चिम बंगाल के लोगों के बताएं. वे घुसपैठियों और रोहिंग्या का स्वागत करते हैं लेकिन यहां पर उन शरणार्थियों के लिए कोई जगह नहीं है जो अपनी जान बचाने के लिए आए हैं."
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने न्यूनतम आय गारंटी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है.
ओडिशा में एक रैली के दौरान मायावती ने कहा, "क्या ये वादा भी ग़रीबी हटाओ या मौजूदा सरकार के काला धन, 15 लाख और अच्छे दिन के वादे की तरह फ़र्ज़ी है."
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में आयोजित अपनी किसान रैली में लोगों से ये वादा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अगर उनकी सरकार बनी तो वो सभी ग़रीबों के लिए एक न्यूनतम आमदनी सुनिश्चित करेंगे.
अपने भाषण में उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने निर्णय ले लिया है कि हिंदुस्तान के हर ग़रीब व्यक्ति को 2019 के बाद कांग्रेस पार्टी वाली सरकार गारंटी करके न्यूनतम आमदनी देने जा रही है. इसका मतलब देश के हर ग़रीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में कांग्रेस सरकार न्यूनतम आमदनी देने जा रही है. देश में न कोई भूखा रहेगा, न कोई ग़रीब रहेगा."
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा में पार्टी का चुनावी अभियान शुरू कर दिया है.
उन्होंने चार लोक सभा सीटों- कटक, जाजपुर, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा और इन लोकसभा सीटों के अधीन आने वाले 28 विधानसभा सीटों के करीब 30 हज़ार बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है.
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा है, "कांग्रेस और बीजू जनता दल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. अगर दोनों में से कोई भी सरकार में आता है तो ओडिशा की ग़रीबी दूर नहीं होगी. दोनों दल राज्य का विकास नहीं करा सकते."
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सरकारी स्कूलों में 11,000 क्लासरूम के निर्माण का शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी ज़ुबानी हमला किया.
न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में बच्चों और परिजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने परिजनों से पूछा कि वे तय करें कि वे किसे अधिक प्रेम करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को या अपने बच्चों को.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "अगर आप अपने बच्चों को प्यार करते हैं तो उन्हें वोट कीजिए जो आपके बच्चों के लिए काम कर रहे हैं और अगर आप अपने बच्चों को प्यार नहीं करते हैं तो आप मोदी जी को वोट दीजिए. मोदी जी एक क्लासरूम या स्कूल तक नहीं बनवाया है. आपको राष्ट्र के लिए प्रेम और मोदी के लिए प्रेम में से एक को चुनना होगा."
केजरीवाल के उपमुख्यमंत्री सिसोदया ने छात्रों से कहा कि वे अपने परिजनों को धन्यवाद कहें कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिया.
उन्होंने कहा, "अगर आपके परिजन 'आप' (2015) को वोट नहीं देते तो पार्टी आपके और दिल्ली के लिए कैसे काम करती."

Comments
Post a Comment