भारत 7 विकेट से जीता, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज जीत; स्कोरकार्ड देखें

भामेलबर्न. भारत ने यहां खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम की। टीम इंडिया मेलबर्न पर 11 साल बाद वनडे में जीत हासिल करने में सफल रही। उसने इस मैदान पर आखिरी बार 10 फरवरी 2008 को खेले गए वनडे में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था।
इस मैच में भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई 48.4 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में भारत ने 49.2 ओवर में 3 विकेट पर 234 रन बनाकर मैच जीत लिया। धोनी ने पांच साल बाद लगातार तीन मैच में अर्धशतक बनाए। वे 87 और केदार जाधव 61 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

पहला विकेट : लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें पीटर सिडल ने शॉम मार्श के हाथों कैच आउट कराया।
दूसरा विकेट : मार्क्स स्टोइनिस ने भारत को दूसरा झटका दिया। 17वें ओर की दूसरी गेंद पर धवन का कैच स्टोइनिस ने खुद ही लिया। धवन ने 46 गेंद में 23 रन बनाए।
तीसरा विकेट: 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता हाथ लगी। जे. रिचर्डसन ने कोहली को विकेटकीपर एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट कराया। कोहली ने 62 गेंद में 46 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए।

पहला विकेट: ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब टीम का स्कोर 8 रन था, तभी केरी आउट हो गए। केरी को भुवनेश्वर ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। केरी ने 11 गेंद की पारी में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए।
दूसरा विकेट: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का खराब फॉर्म मेलबर्न में भी जारी रहा। सिडनी में 6 और एडिलेड में भी 6 रन बनाने वाले फिंच यहां भी फ्लॉप साबित हुए। उन्हें भुवनेश्वर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। फिंच ने 24 गेंद में 14 रन बनाए।

तीसरा विकेट: 24वें ओवर में जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन था, तब शॉन मार्श पवेलियन लौट गए। युजवेंद्र चहल की गेंद पर धोनी ने उन्हें स्टंप किया। मार्श ने पहले वनडे में अर्धशतक और दूसरे में शतक लगाया था, लेकिन इस मैच में वे ऐसा नहीं कर सके। वे 54 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए।
चौथा विकेट: चहल ने अपने अगले ही ओवर में ख्वाजा को आउट कर दिया। चहल की लेग स्टंप की तरफ जा रही गेंद को वे ख्वाजा सही से नहीं खेल सके। गेंद उनके बल्ले को लगकर हवा में चली गई, जिसे चहल ने खुद ही कैच कर लिया। ख्वाजा ने 51 गेंद में 34 रन बनाए।
पांचवां विकेट: चहल ने मैच में अपना तीसरा विकेट लेते हुए मार्क्स स्टोइनिस को आउट किया। 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोइनिस स्लिप में रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। उन्होंने 20 गेंद में 10 रन बनाए।
छठा विकेट: 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया। मैक्सवेल तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे। आउट होने तक पांच चौकों की मदद से उन्होंने 19 गेंद पर 26 रन बना लिए थे। मैक्सवेल का कैच भुवनेश्वर ने लिया।
सातवां विकेट: चहल ने मैच में अपना चौथा विकेट लेते हुए जे. रिचर्डसन को पवेलियन भेज दिया। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिचर्डसन ने केदार जाधव को कैच थमा दिया। उन्होंने 23 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बनाए।
आठवां विकेट: चहल ने हैंड्सकॉम्ब को आउट कर मैच में अपना पांचवां विकेट लिया। उन्होंने हैंड्सकॉम्ब को 58 के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
नौवां विकेट: चहल ने मैच में अपना छठा विकेट लेते हुए एडम जम्पा को पवेलियन भेज दिया। जम्पा 8 रन बनाकर विजय शंकर को कैच थमा बैठे।

भारत ने तीन और ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए

इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान विराट कोहली ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव करते हुए नाथन लियोन और जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर कर दिया। दोनों की जगह बिली स्टेनलेक और एडम जम्पा को टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज की जगह विजय शंकर, कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल और अंबाती रायुडू की जगह केदार जाधव को टीम में शामिल किया।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जे. रिचर्डसन, बिली स्टानलेक, पीटर सिडल, एडम जम्पा।

Comments

Popular posts from this blog

就业指导中心成高校标配 不少学生仍“不知如何选择”

पश्चिम बंगाल में मोदी का केवल शोर है या सच भी -लोकसभा चुनाव 2019

世界银行新行长之争:特朗普提名对华鹰派马尔帕斯